A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर लॉकडाउन में मिस कर रही हैं ट्रेवल करना, शेयर की तस्वीर

सोनम कपूर लॉकडाउन में मिस कर रही हैं ट्रेवल करना, शेयर की तस्वीर

सोनम कपूर लॉकडाउन में पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में समय बिता रही हैं। बीते दो महीने से कहीं ना जाने की वजह से सोनम ट्रेवलिंग मिस कर रही हैं।

sonam kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SONAM KAPOOR सोनम कपूर

अभिनेत्री सोनम के. आहूजा का कहना है कि उन्हें सफर की याद आ रही है और वह लॉकडाउन के बीच कहीं भी जाने के लिए तैयार हैं।सोनम ने इंस्टाग्राम पर सूटकेस पकड़े हुए एयरपोर्ट पर खुद की एक पुरानी तस्वीर साझा की। तस्वीर में वह काले रंग की ड्रेस में काला कोट और काले जूते पहने नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "मेरे सभी बैग पैक्ड हैं और मैं जाने के लिए तैयार हूं.. कहीं भी। मुझे सफर की याद आ रही है।"

वहीं सोनम ने शनिवार को बिस्तर पर लेटे अपनी एक तस्वीर साझा की, इसके कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "बिस्तर पर लेटना मेरी पसंदीदा चीजों में से एक है।"

सोनम लॉकडाउन के शुरु होने से लेकर अभी तक दिल्ली में ही हैं। लॉकडाउन के चलते वह अपनी परिवार मां, पिता अनिल कपूर, भाई-बहन के पास नहीं जा पाईं थी। वह सोशल मीडिया पर परिवार के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।

सोनम को आखिरी बार 'द जोया फैक्टर' (2019) में पर्दे पर देखा गया था, जो अनुजा चौहान की साल 2008 में आई इसी नाम की एक उपन्यास का रूपांतरण है।

Latest Bollywood News