कान्स: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और मल्लिका शेरावत के बाद अब सोनम कपूर भी 69वें कान्स फिल्म समरोह में शामिल हो चुकी हैं। सोनम कपूर हमेशा से ही अपने परिधानों को लेकर चर्चा में रही हैं। उनके अलग स्टाइल के लिए उन्हें सबसे ज्यादा जाना जाता है और कान्स में भी कुछ ऐसा ही हुआ। रविवार को सोनम रेड कार्पेट पर जमीन तक लंबे सफेद इम्ब्रॉइड्री वाले गाउन में नजर आईं।
इसे भी पढ़े:- Cannes 2016: रेड कार्पेट पर फिर दिखा ऐश्वर्या का जादू
इस ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। सोनम इससे पहले जब भी रेड कार्पेट पर उतरी हैं उन्होंने अपने खूबसूरत अदाओं की छाप इस पर छोड़ी हैं और इस बार भी सोनम का जादू कमाल कर गया। सोनम जैसे ही सफेद गाउन पहने रेड कार्पेट पर उतरीं सभी की निगाहें उन पर टिकीं रह गई। इससे पहले भी जब भी वह सोनम से कान्स में शिरकत की है उनका स्टाइल सु्र्खियों में छा गया है।
एक बयान के मुताबिक, अनामिका खन्ना के लंबे केप्ड परिधान और फिर उसके बाद रिमझिम दादू की खूबसूरत काली और नीली साड़ी में अपना जलवा बिखेरने के बाद सोनम कपूर रेड कार्पेट पर राल्फ और रसो के गाउन में नजर आईं। सोनम लॉरियल पेरिस की ब्रांड एम्बेसडर के रूप में छठी बार कान्स के रेड कार्पेट पर आई हैं।
यह पहली बार नहीं था जब सोनम प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भारतीय वेशभूषा में नजर आईं। इससे पहले भी 'अलीशा' स्टार 2014 के कार्यक्रम में नेट की साड़ी पहने दिखाई दी थीं। इन छह वर्षों में सोनम पहली बार प्रतिष्ठित एएमएफएआर समारोह में भी शामिल होंगी।
Latest Bollywood News