1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इस कारण सोनम की 'नीरजा' हुई पाकिस्तान में बैन

...तो इस कारण सोनम की 'नीरजा' हुई पाकिस्तान में बैन

पैन एम उड़ान 73 के कराची हवाईअड्डे से 1986 में हाईजैक होने की सत्य घटना पर आधारित सोनम कपूर अभिनीत आगामी फिल्म 'नीरजा' को पाकिस्तान में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

sonam

वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि, पाकिस्तान की खराब छवि पेश करने वाले आपत्तिजनक सामग्री के कारण फिल्म आयात का प्रमाणपत्र वापस ले लिया गया। आईएमजीसी के कार्यकारी निदेशक आबिद राशिद ने स्वीकार किया कि 'नीरजा' में कुछ पाकिस्तान-विरोधी तत्व हैं और वह मुसलमानों की नकारात्मक छवि पेश करता है। उन्होंने अंदाजा लगाया, संभवत: यह स्थानीय दर्शकों को रास नहीं आता। पाकिस्तान ने इससे पहले 'हैदर', 'एक था टाइगर' और 'फैंटम' जैसी फिल्मों पर भी प्रतिबंध लगाया है।

Latest Bollywood News