1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद पड़े पति आनंद आहूजा के पहले जन्मदिन पर सोनम कपूर ने लिखा ये खूबसूरत पोस्ट

शादी के बाद पड़े पति आनंद आहूजा के पहले जन्मदिन पर सोनम कपूर ने लिखा ये खूबसूरत पोस्ट

सोनम ने सोमवार को आनंद के 35वें जन्मदिन पर पति के साथ एक तस्वीर साझा की।

<p>Sonam-Anand</p>- India TV Hindi
Sonam-Anand

मुंबई: अभिनेत्री सोनम कपूर अहूजा का कहना है कि उनके पति और व्यापारी आनंद अहूजा ने उनकी दुनिया को और बेहतर बना दिया है। सोनम ने सोमवार को आनंद के 35वें जन्मदिन पर पति के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने आनंद को सबसे अच्छा और सज्जन व्यक्ति बताया।

सोनम ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "मेरे जीवन का प्यार और मेरे जानने वालों में सबसे दयालु और विनम्र शख्स। आपको जन्मदिन मुबारक हो! आपने मेरी दुनिया को बेहतर बनाया है और मैं बहुत खुश हूं कि आज के दिन आप पैदा हुए थे। हम सभी केवल एक पंख वाले स्वर्गदूत हैं और हम केवल एक-दूसरे को गले लगाकर उड़ सकते हैं : (लेखक लुसियानो डी क्रेसकेंजो का कथन)। हमेशा के लिए।"

सोनम के पिता अनिल कपूर ने भी एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, "आपने अपने सपने का पीछा किया और अब आप उसे जी रहे हैं। इससे बेहतर कुछ नहीं। जन्मदिन मुबारक हो, आनंद अहूजा।"

सोनम ने बीते मई में आनंद से शादी की थी।

Latest Bollywood News