A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस महामारी के बीच सोनम कपूर पहुंची लंदन

कोरोना वायरस महामारी के बीच सोनम कपूर पहुंची लंदन

सोनम ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें उन्हें पति आनंद आहूजा के साथ फ्लाइट में मास्क पहने हुए देखा जा सकता है।

<p>कोरोना वायरस महामारी...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SONAMKAPOOR कोरोना वायरस महामारी के बीच सोनम कपूर पहुंची लंदन

मुंबई: अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा इस समय लंदन में हैं। इंस्टाग्राम के जरिए उन्होंने ये जानकारी दी। सोनम ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनके हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चलता है कि वह लंदन में हैं। फ्लाइट की खिड़की से ली गई लंदन की बुमरेंग को शेयर करते हुए सोनम ने लिखा, "लंदन मैं वापस आ गई हूं। इतना सुंदर।"

इससे पहले, सोनम ने दिल्ली स्थित ससुराल में लॉकडाउन के कारण तीन महीने समय बिताया था, जिसके बाद वह 9 जून को अपने जन्मदिन से पहले अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ मुंबई के लिए चली गई थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, सोनम को आखिरी बार फिल्म 'द जोया फैक्टर' में देखा गया था।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News