A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इस तरह सोनम की मदद करता है कैमरे के पीछे का अनुभव

तो इस तरह सोनम की मदद करता है कैमरे के पीछे का अनुभव

सोनम कपूर आज अपने बेहतरीन अभिनय और स्टाइलिश अदाओं के दम पर दुनियाभर में अपनी खास बना चुकी हैं। लेकिन पर्दे पर अपने जलवों का जादू चलाने वालीं सोनम पर्दे के पीछे रहकर भी काम चुकी हैं। दरअसल उन्होंने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की...

sonam- India TV Hindi
sonam

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आज अपने बेहतरीन अभिनय और स्टाइलिश अदाओं के दम पर दुनियाभर में अपनी खास बना चुकी हैं। लेकिन पर्दे पर अपने जलवों का जादू चलाने वालीं सोनम पर्दे के पीछे रहकर भी काम चुकी हैं। दरअसल उन्होंने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की 2005 में आई फिल्म 'ब्लैक' के सेट पर सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया है। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'सांवरिया' के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की।

सोनम कपूर का कहना है कि उनका कैमरे के पीछे का अनुभव उन्हें फिल्म निर्माण की अवधारणा को बेहतर तरीके से समझने में मदद करता है। सोनम से जब पूछा गया कि क्या कैमरे के पीछे काम करने का अनुभव उनके लिए मददगार रहा है, तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "हां बिलकुल, एक सहायक निर्देशक के रूप में काम करने से मुझे फिल्म के पैटर्न, कैमरों, लाइट्स को समझने में मदद मिली। यह बहुत मददगार रहा है। फिल्म निर्माण केवल एक नाटक को बनाना नहीं है जो केवल एक अभिनेता पर आधारित हो। यह एक संयोजन है। यह सब अन्य चीजों के बारे में भी है।"

सोनम ने कहा कि इस अनुभव ने उन्हें उनकी फिल्म 'नीरजा' में बहुत मदद की, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में विशेष नामांकन भी मिला। गौरतलब है कि सोनम इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

Latest Bollywood News