A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी हर फिल्म के साथ सोनम कपूर करती हैं ऐसी उम्मीद

अपनी हर फिल्म के साथ सोनम कपूर करती हैं ऐसी उम्मीद

सोनम कपूर आहूजा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रह हैं। सोनम का कहना है कि वह अपनी प्रत्येक फिल्म के साथ रूढ़िवाद को तोड़ने की कोशिश करती हैं।

Sonam Kapoor- India TV Hindi
Sonam Kapoor

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रह हैं। सोनम का कहना है कि वह अपनी प्रत्येक फिल्म के साथ रूढ़िवाद को तोड़ने की कोशिश करती हैं। 'वीरे दी वेडिंग' के प्रचार के दौरान गुरुवार को मीडिया के साथ बातचीत करते हुए सोनम ने कहा, "मैं जो भी फिल्म करती हूं, उम्मीद करती हूं कि मैं किसी भी तरह से रूढ़िवाद को तोड़ सकूं और युवाओं को प्रेरित कर सकूं। चाहे वह महिलाएं हों या पुरुष हों आगे बढ़ें और यह सोचें कि वे किसी भी तरह से रूढ़िवाद को तोड़ सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "लेकिन मैं हमेशा ऐसी फिल्मों को करना चाहती हूं जो मनोरंजन के साथ ही लोगों के दिमाग में बदलाव कर सकें।" सोनम कहती हैं, अब फिल्म की रिलीज से पहले मैं बहुत ज्यादा नहीं सोच रही हूं क्योंकि इससे मैं तनावग्रस्त हो जाऊंगी। उन्होंने आगे कहा, "लेकिन मुझे लगता है कि हमने इस फिल्म को बहुत मेहनत से बनाया है और यह बहुत मनोरंजक फिल्म है। मुझे लगता है कि यह अच्छा करेगी।"

गौरतलब है कि फिल्मकार शशांक घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सोनम में अलावा करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। यह फिल्म 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News