A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम से शादी के बाद आनंद आहूजा ने किया ये काम, अब इंस्टाग्राम पर होंगे इस नाम से सर्च

सोनम से शादी के बाद आनंद आहूजा ने किया ये काम, अब इंस्टाग्राम पर होंगे इस नाम से सर्च

सोनम कपूर हाल ही में दिल्ली के बिजनेसमेन आनंद आहूजा संग शादी के बंधन में बंधी हैं। हालांकि इसके बाद भी वह अपने काम और फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। सोनम ने शादी के बाद इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर 'सोनम कपूर आहूजा' कर लिया है। लेकिन अब खबर आई है कि सोनम के बाद उनके पति आनंद ने भी अपना नाम बदल लिया है।

Sonam Kapoor- India TV Hindi
Sonam Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर हाल ही में दिल्ली के बिजनेसमेन आनंद आहूजा संग शादी के बंधन में बंधी हैं। हालांकि इसके बाद भी वह अपने काम और फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। सोनम ने शादी के बाद इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर 'सोनम कपूर आहूजा' कर लिया है। लेकिन अब खबर आई है कि सोनम के बाद उनके पति आनंद ने भी अपना नाम बदल लिया है। हाल ही में आनंद ने भी इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर 'आनंद एस आहूजा' किया है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस बात की जानकारी खुद सोनम को भी नहीं थी। खबरों के मुताबिक सोनम ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा है कि उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं पता था कि आनंद ने भी अपना नाम बदला है।

इसके बारे में उन्हें अपने मैनेजर्स से पता चला। इसे लेकर सोनम ने कहा, "यह बहुत कूल चीज है। वह एक पब्लिक पर्सन नहीं हैं, इसलिए मैं उनके बारे में कुछ खास बात नहीं करना चाहती।" बता दें कि सोनम ने इस बात को लेकर भी खुशी जताई है कि लोग उनके फैशन स्टाइल को बहुत पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सोनम और आनंद 8 मई को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया। इनकी शादी में बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुई थीं।

Latest Bollywood News