1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर-आलिया की शादी की खबरों के बीच आया मां सोनी राजदान का बयान

रणबीर-आलिया की शादी की खबरों के बीच आया मां सोनी राजदान का बयान

खबरों के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिसंबर में शादी कर सकते हैं।

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- @DESICLASSYBRIDES आलिया भट्ट, रणबीर कपूर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें लंबे समय से वायरल हो रही हैं। पिछले लॉकडाउन के दौरान रणबीर कपूर ने बयान दिया था कि अगर लॉकडाउन नहीं होता तो उनकी शादी हो चुकी होती। अब एक बार फिर से खबरें आ रही हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिसंबर 2021 में शादी करने वाले हैं। इस बीच आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का बयान सामने आया है।

सोनी राजदान ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें खुद नहीं पता है कि दोनों की शादी कब होगी। बॉलीवुड लाइफ की बातचीत में सोनी राजदान ने कहा- मैं नहीं जानती ये कब होने वाला है, मैं तो खुद इंतजार कर रही हूं कि दोनों इस बारे में कब बताते हैं।

आलिया भट्ट से जब शादी के बारे में पूछा गया था तब उन्होंने कहा था कि वो अभी सिर्फ 25 साल की हैं और अभी शादी करना कुछ ज्यादा ही जल्दी नहीं होगा।

Latest Bollywood News