मुंबई: अजान विवाद के बाद फतवा जारी होने से नाराज गायक सोनू निगम ने अपना सिर मुंडवा लिया है। आपको बता दें पश्चिम बंगाल माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसलि के उपाध्यक्ष सैयर साह अतेफ अली अल कादरी ने ऐलान किया था कि कोई व्यक्ति यदि सोनू निगम का सिर मुंडवाएगा तो उसे वे 10 लाख रुपये का इनाम देंगे।
सोनू निगम ने आज 2 बजे अपनी सफाई पेश करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। सोनू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ऐलान किया था कि, फतवा जारी करने वाले मौलवी जरूर आए, और मेरा सिर मुंडवा दें, और अपने 10 लाख साथ लेकर आए।
गायक सोनू ने आज अजान विवाद पर सफाई देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और कहा मैंने अजान पर नहीं बल्कि लाउडस्पीकर पर सवाल उठाया था। सोनू ने यह भी कहा कि मैंने सिर्फ मस्जिद ही नही मंदिर और गुरुद्वारे में चलने वाले लाउडस्पीकर का भी विरोध किया था।
सोनू ने कहा वो सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। लाउडस्पीकर धर्म का हिस्सा नहीं है। इसका इस्तेमाल करना गुंडागर्दी है।
सोनू निगम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरी की और इसके बाद अपना सिर मुंडवा लिया। ऐसा करके सोनू निगम ने फतवे पर अपना विरोध जाहिर किया है।
Latest Bollywood News