नई दिल्ली: मशहूर बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम 'द रोडसाइड उस्ताद' बन गए हैं। दरअसल, मुंबई के जुहू इलाके में एक वेब वीडियो के लिए सोनू वेश बदलकर सड़क पर हारमोनियम बजा रहे थे और गाने गा रहे थे। 'बीइंग इंडियन' नाम की एक वेबसाइट ने यूट्यूब पर सोनू निगम के साथ 'द रोडसाइड उस्ताद' नाम का वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो एक सोशल एक्सपेरिमेंट है जिसके तहत एक 'बूढ़े' आदमी के सड़क पर बैठकर गाने को लेकर राहगीरों की प्रतिक्रिया देखी गई।
सोनू निगम ऐसे वेश में थे कि उन्हें कोई पहचान ही नहीं सका। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं। उनकी आवाज़ सुनकर भीड़ इकट्ठी हुई, कुछ ने उनसे बातें भी की, कुछ बिना रुके चले गए। वीडियो में सोनू निगम के हाथ में एक हारमोनियम दिखाई दे रहा है। सोनू के मुताबिक यह वही हारमोनियम है, जो उनकी पैदाइश के वक्त उनके माता-पिता ने खरीदा था।
Latest Bollywood News