1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी घोषणा करने वाले हैं सोनू सूद, किया ये ट्वीट

शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी घोषणा करने वाले हैं सोनू सूद, किया ये ट्वीट

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि वो जल्द ही शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा अनाउंसमेंट करने वाले हैं। 

Sonu Sood about to make big announcement- India TV Hindi
Image Source : TWITTER शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी घोषणा करने वाले हैं सोनू सूद

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद शिक्षा के क्षेत्र में जल्द ही एक बड़ी घोषणा करने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की है। 

सोनू सूद ने लिखा- "शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी घोषणा।" 

गौरतलब है कि सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हर जरुरतमंद की मदद करने को तैयार रहते हैं। कोरोना काल में उन्होंने सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाया। 

हाल ही में उन्होंने उन छात्रों की भी मदद करने का ऐलान किया, जो NEET-JEE की परीक्षाएं देने जा रहे है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सेंटर तक पहुंचने में अगर किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तो वो पूरी मदद करेंगे। 

 

Latest Bollywood News