A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पंजाब के स्टेट आइकॉन चुने गए सोनू सूद

पंजाब के स्टेट आइकॉन चुने गए सोनू सूद

अभिनेता सोनू सूद को भारतीय चुनाव आयोग ने पंजाब राज्य का स्टेट आइकॉन चुना है। सोनू ने इस सम्मान पर खुशी जाहिर की और कहा कि वह इससे सम्मानित महसूस कर रहे हैं। 

पंजाब के स्टेट आइकॉन चुने गए सोनू सूद- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE पंजाब के स्टेट आइकॉन चुने गए सोनू सूद

नई दिल्ली: अभिनेता सोनू सूद को भारतीय चुनाव आयोग ने पंजाब राज्य का स्टेट आइकॉन चुना है। सोनू ने इस सम्मान पर खुशी जाहिर की और कहा कि वह इससे सम्मानित महसूस कर रहे हैं। सोनू ने लॉकडाउन के दौरान हजारों लोगों की मदद की थी। वह लगातार दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे थे ताकि वे अपने घरों तक पहुंच सकें।

मालदीव में हनीमून मना रहीं काजल अग्रवाल की नई तस्वीरें आईं सामने, पति गौतम किचलू संग शेयर की Photos

साथ ही सोनू ने मजदूरों के अलावा कई अन्य लोगों को फेस शील्ड, खाना, मोबाइल फोन और अन्य चीजों से मदद की।

कुछ दिनों पहले सोनू ने कहा था कि वह अपनी आत्मकथा लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम-मैं मसीहा नहीं हूं- है।

Latest Bollywood News