1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनू सूद ने मलाइका अरोड़ा के साथ 'मुन्नी बदनाम हुई' पर किया डांस, तस्वीरें वायरल

सोनू सूद ने मलाइका अरोड़ा के साथ 'मुन्नी बदनाम हुई' पर किया डांस, तस्वीरें वायरल

सोनू सूद ने मलाइका अरोड़ा के साथ 'मुन्नी बदनाम हुई' गाने पर डांस किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

sonu sood and malaika arora- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/PAGE3BOLLYWOOD सोनू सूद और मलाइका अरोड़ा

लॉकडाउन में छूट मिलने के साथ टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरू हो गई है। नए एपिसोड्स का टेलिकास्ट भी हो रहा है। एक्टर सोनू सूद डांस रिएलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के आजादी स्पेशल एपिसोड में नजर आने वाले हैं। वह शो के आजादी स्पेशल एपिसोड का हिस्सा होंगे। इस एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है। सोनू सूद ने स्टेज पर मलाइका अरोड़ा के साथ मुन्नी बदनाम हुई गाने पर डांस किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

चैनल ने सोनू सूद, मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टैरेंस लुईस की कई वीडियोज शेयर की हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में सोनू सूद और मलाइका अरोड़ा मुन्नी बदनाम हुई का स्टेप करते नजर आ रहे हैं। दबंग में सोनू सूद विलेन के किरदार में नजर आए थे तो वहीं मलाइका ने ये गाना फिल्म में परफार्म किया था।

सोनू सूद लॉकडाउन में प्रवासियों के मसीहा बन गए हैं। उन्होंने हजारों प्रवासी मजदूरों को बस, फ्लाइट और ट्रेन के जरिए उनके घर पहुंचाया था।वह अभी भी लोगों की मदद में लगे हुए हैं। वह विदेशों में फंसे भारतीयों को भी अपने वतन वापिस लेकर आए हैं।

हाल ही में सोनू ने सोशल मीडिया पर लोगों से जरुरतमंद लोगों की मदद करने की बाकि लोगों से अपील की है। सोनू सूद ने ट्वीट में लिखा, "आपसे मेरा विनम्र निवेदन है, जो लोग जरुरमंदों की मदद करने में पूरी तरह सक्षम हैं, वो प्लीज सामने आं और अपने नजदीक के अस्पताल के भर्ती किसी मरीज को गोद लें। कम से कम उनकी दवाओं का खर्च खुद उठाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो मैं आश्वस्त करता हूं कि आपकी परेशानियां आधी हो जाएंगी।"

Latest Bollywood News