A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: सीमेंट के पाइप में रह रहे मजदूर ने रो-रोकर सुनाया अपना हाल, सोनू सूद ने कहा- कल घर जा रहे हो मेरे भाई...

Watch: सीमेंट के पाइप में रह रहे मजदूर ने रो-रोकर सुनाया अपना हाल, सोनू सूद ने कहा- कल घर जा रहे हो मेरे भाई...

सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए लगातार उनकी मदद कर रहे हैं।

सोनू सूद ने शेयर किया वीडियो- India TV Hindi
Image Source : TWITTER सोनू सूद ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा जरुरतमंदों तक पहुंचने के लिए सोनू सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सीमेंट में रह रहे मजदूर ने रोकर अपना हाल सुनाया तो एक्टर का दिल भी पसीज गया। उन्होंने कहा कि वो सुबह का सबसे पहला काम उन्हें घर भेजने का करेंगे।

इस वीडियो में मजदूर अपनी हालत बताते हुए रो पड़ा। उसने कहा कि पिछले पांच दिनों से सीमेंट के पाइल में रह रहा है। साथ में दो छोटे बच्चे भी हैं। एक विकलांग साथी भी है। ये वीडियो बेंगलुरु का है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनू सूद ने लिखा, 'कल आप घर जा रहे हो मेरे भाई.. सुबह का सबसे पहला काम'

Latest Bollywood News