1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनू सूद मजबूर किसान को बैल की जगह भेजेंगे ट्रैक्टर, बेटियों से जुतवा रहा था खेत

सोनू सूद मजबूर किसान को बैल की जगह भेजेंगे ट्रैक्टर, बेटियों से जुतवा रहा था खेत

सोनू सूद मजबूर किसान की मदद के लिए आगे आए हैं। वह किसान को ट्रैक्टर दे रहे हैं ताकि उनकी बेटी खेत जोतने की जगह पढ़ाई कर सके।

sonu sood- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SONU_SOOD सोनू सूद

एक्टर सोनू सूद कोरोना काल में जरुरतमंदो के मसीहा बन गए हैं। वह हर किसी की मदद करने में लगे हुए हैं। अब उन्होंने एक किसान की मदद की है।  सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक किसान अपनी दो बेटियों से खेत जुतवा रहा है। इस किसान की मदद के लिए सोनू सूद आगे आए हैं। पहले उन्होंने उन्हें दो बैल देने का फैसला लिया था। मगर अब उन्होंने यह बदलकर ट्रैक्टर देने का फैसला लिया है।

सोनू सूद ने आज सुबह यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा-कल सुबह से उनके पास दो बैल होंगे जो खेत जोतेंगे।बच्चियों को उनकी पढ़ाई पर ध्यान देने दें। किसान हमारे देश का गौरव है। उन्हें बचाइए।

दोपहर को सोनू सूद ने अपना मन बदल लिया और उन्हें बैल के जोड़े की जगह ट्रैक्टर देने का फैसला किया। उन्होंने दोबारा ट्वीट किया- ये परिवार दो बैलों का जोड़ा नहीं बल्कि ट्रैक्टर डिसर्व करता है। तो आपको एक ट्रैक्टर भेज रहा हूं। शाम तक ट्रैक्टर आपका खेत जोतेगा।

सोनू सूद के इस दरियदिली से उनके फैन्स बहुत खुश हैं। एक फैन ने लिखा-सर आप देश के लिए शानदार काम कर रहे हैं। मैं आपके ट्वीट्स देखता रहता हूं और अपडेट देखकर मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। आप और आपकी टीम कठिन परिश्रम कर रहे हैं। आप इस कोरोना वायरस में भारत के सुपरमैन बन गए हैं।

Latest Bollywood News