मेगास्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने अपने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों स्विमिंग पूल में नज़र आ रहे थे।
Image Source : INSTAGRAMSoundarya Rajinikanth with her son
मेगास्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने अपने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों स्विमिंग पूल में नज़र आ रहे थे। उनकी इस तस्वीर पर लोग उन्हें चेन्नई जल संकट की याद दिलाने लगे थे। इसके बाद सौंदर्या ने ये तस्वीर डिलीट कर दी और ट्वीट कर अपनी सफाई दी।
उन्होंने लिखा कि उन्होंने तस्वीर डिलीट कर दी है। उन्होंने वो तस्वीर अच्छी नीयत से शेयर की थी, लेकिन चेन्नई के जल संकट के लिए लोगों की भावनाओं को देकते हुए उन्होंने तस्वीर डिलीट कर दी है।
उनकी तस्वीर को उनके फैन क्लब ने शेयर किया है।
आपको बता दें कि सौंदर्या ने इस साल फरवरी में विश्गन से दूसरी शादी की थी। इसके पहले उन्होंने बिजनेसमैन आर अश्विन से शादी की थी, जिससे उनका बेटा वेद है। सौंदर्या 1999 से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ग्राफिक डिजाइनर के तौर पर काम कर रही हैं। उन्होंने Kochadaiiyaan और Velaiilla Pattadhari 2 फिल्में भी डायरेक्ट की है।