1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सौरभ गांगुली ने की 'मिशन मंगल' की तारीफ तो अक्षय कुमार ने ऐसे जताया 'दादा' का आभार

सौरभ गांगुली ने की 'मिशन मंगल' की तारीफ तो अक्षय कुमार ने ऐसे जताया 'दादा' का आभार

इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और शरमन जोशी के अलावा कई कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं।

अक्षय कुमार और सौरभ गांगुली- India TV Hindi
अक्षय कुमार और सौरभ गांगुली

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ गांगुली सहित कई बड़ी हस्तियों ने अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मिशन मंगल' की जमकर तारीफ की है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा विद्या बालन, तापसी पन्नू समेत कई कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

गांगुली ने ट्विटर पर मिशन मंगल का बंगाली प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, "टीम मिशन मंगल इन मजबूत महिलाओं की ताकत, साहस, छवि और जज्बे को सलाम करती है जो ये विश्वास करती है कि आकाश का अंत नहीं है।" 

अभिनेता अक्षय ने गांगुली के इस ट्वीट के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है। 

उन्होंने लिखा, "धन्यवाद दादा, विज्ञान की भाषा यूनिवर्सल है। इसका कोई धर्म नहीं, कोई रंग नहीं, कोई जेंडर नहीं, कोई सीमा नहीं। विज्ञान की इन अद्भुत महिलाओं को मेरी ओर से छोटा सा सम्मान। मेरी किसी प्रकार की गलतियों के लिए मुझे माफ कर दें।" 

मिशन मंगल में विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन और कीर्ति कुल्हाड़ी हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

B'day Spl: बचपन में मनमौजी स्वभाव के थे किशार कुमार, पढ़ें उनकी ज़िंदगी के दिलचस्प किस्से

B'day Spl: शादी से लेकर Bigg Boss तक, TV एक्ट्रेस रश्मि देसाई के बारे में ये 5 खास बातें जानते हैं आप!

Latest Bollywood News

Related Video