A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत के साथ काम कर चुके एक्टर की कैंसर से हो गई ऐसी हालत, हाथ जोड़कर मांगी मदद

रजनीकांत के साथ काम कर चुके एक्टर की कैंसर से हो गई ऐसी हालत, हाथ जोड़कर मांगी मदद

थवासी पिछले 30 सालों से साउथ इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने फिल्मी कलाकारों से मदद मांगी है।

south actor thavasi - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @CHENNAI_TRENDIES रजनीकांत के साथ काम कर चुके एक्टर थवासी कैंसर से जूझ रहे हैं

कोरोना वायरस ने हर क्षेत्र के लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। फिल्म इंडस्ट्री पर भी इसका काफी असर पड़ा है। इस बीच कई गुमनाम कलाकारों ने आर्थिक मदद मांगी। अब रजनीकांत सहित कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुके एक्टव थवासी सुर्खियों में हैं। वो बीमारी और लाचारी में अपना जीवन गुजार रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो हाथ जोड़कर अपने इलाज के लिए मदद मांग रहे हैं। 

रिपोर्ट्स की मानें तो थवासी वीडियो में कह रहे हैं, "मैंने साल 1993 में रिलीज हुई Kizhakku Cheemayile से लेकर रजनीकांत की फिल्म Annaatthe जैसी फिल्मों में काम किया है। कभी नहीं सोचा था कि ऐसी बीमारी से ग्रस्त हो जाऊंगा।"

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने निगम को चुकाया पूरे साल का टैक्स, कही ये बात

थवासी के कैंसर से जूझने की खबर सामने आने के बाद एक्टर और प्रोड्यूसर शिवकार्तिकेयन ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। थवासी पिछले 30 सालों से साउथ इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने फिल्मी कलाकारों से मदद मांगी है। 

Latest Bollywood News