1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. योग के जरिए तनाव दूर कर रहीं दक्षिण फिल्मों की स्टार कीर्ति सुरेश

योग के जरिए तनाव दूर कर रहीं दक्षिण फिल्मों की स्टार कीर्ति सुरेश

कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह वृक्षासन करती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, दिन भर में किया गया कुछ योग तनाव को दूर रखता है।

कीर्ति सुरेश- India TV Hindi
Image Source : KEERTHY SURESH कीर्ति सुरेश

मुंबई: दक्षिण फिल्मों की स्टार कीर्ति सुरेश ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तनाव को दूर रखने का एक तरीके पर चर्चा की। कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह वृक्षासन करती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, दिन भर में किया गया कुछ योग तनाव को दूर रखता है।

कीर्ति, जिन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में अभिनय किया है, को 2018 की तेलुगु बायोपिक फिल्म महानती में अभिनेत्री सावित्री को चित्रित करने के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वह जल्द ही गुड लक सखी, मरक्कर : अरबीकादलिनते सिम्हम, वाशी और सरकारू वारी पाटा सहित कई फिल्मों में नजर आएंगी।

2013 की मलयालम फिल्म गीतांजलि में अभिनेत्री की पहली मुख्य भूमिका देखने को मिली थी। इसके बाद उन्हें रिंग मास्टर, इधु एना मायाम, रजनी मुरुगन, रेमो, नेनु शैलजा, बैरवा, थाना सेरंधा कूटम, संदाकोझी 2 और सरकार जैसी फिल्मों में देखा गया।

Latest Bollywood News