A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने बच्चों संग तस्वीर की शेयर

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने बच्चों संग तस्वीर की शेयर

लॉकडाउन के बीच, महेश अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर हमेशा अपने फैंस के लिए तस्वीर, वीडियो पोस्ट करते रहते हैं।

<p>साउथ सुपरस्टार महेश...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/MAHESH BABU साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने बच्चों संग तस्वीर की शेयर

हैदराबाद: तेलुगू स्टार महेश बाबू ने अपने नए पोस्ट में अपने बच्चों के साथ तस्वीर साझा की, उन्होंने तस्वीर में तीन दुनिया के बारे में बताया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की, जिसमें वह बेटी सितारा बेटे गौतम के साथ सेल्फी लेते नजर आ रही हैं। शेयर तस्वीर में उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है।

उन्होंने इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "किताबी कीड़ा, नासमझ और समझदार, 3 दुनिया।"

लॉकडाउन के बीच, महेश अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर हमेशा अपने फैंस के लिए तस्वीर, वीडियो पोस्ट करते रहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, महेश अगली बार फिल्म 'मेजर' में नजर आएंगे।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News