A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूजा हेगड़े के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'राधे श्याम' का स्पेशल पोस्टर

पूजा हेगड़े के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'राधे श्याम' का स्पेशल पोस्टर

'राधे श्याम' में प्रभास और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। पूजा हेगड़े के जन्मदिन पर आज उनका सोलो पोस्टर रिलीज हुआ है।

पूजा हेगड़े के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'राधे श्याम' का स्पेशल पोस्टर- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- POOJA HEGDE पूजा हेगड़े के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'राधे श्याम' का स्पेशल पोस्टर

साल 2022 में आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक राधे श्याम है। फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े नज़र आएंगे। फिल्म की टीम ने आज उनकी प्रेरणा उर्फ ​​पूजा को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए अभिनेत्री का एक सुंदर सोलो पोस्टर रिलीज़ किया है। आज रिलीज़ किए गए इस नए पोस्टर में, पूजा हेगड़े ने दर्शकों को प्रभावित कर दिया है। एक्ट्रेस को एक सुंदर सफेद गाउन और खुले बालों में देखा जा सकता है। इस पोस्टर में 'हैप्पी बर्थडे प्रेरणा' लिखा है। 

Aryan Khan Drugs Case Celeb Reaction: आर्यन खान को मिल रहा है बॉलीवुड का सपोर्ट, जानिए किसने क्या कहा

'राधेश्याम' की घोषणा के बाद से ही यह फिल्म काफ़ी सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म से कई लुक रिवील, पोस्टर आउट किये गए हैं जिस पर प्रशंसकों ने हमेशा फिल्म के लिए अपना प्यार दिखाया है।

फिल्म का निर्देशन राधा कृष्ण कुमार ने किया है । यह 14 जनवरी 2022 में रिलीज होगी।

पुण्यतिथि: 'मेरे सपनों की रानी' हो या 'पल पल दिल के पास', वो गाने जिन्हें किशोर कुमार की आवाज ने बनाया खास

Latest Bollywood News