नई दिल्ली: बॉलीवुड की हॉट अदाकारा रिचा चड्ढा ने अपनी आगामी फिल्म ‘कैबरे’ में फिर से बोल्ड अंदाज देकर सभी को हैरान कर दिया है। इस फिल्म की खास बात यह है कि फिल्म में उनके साथ पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत भी नजर आएंगे। फिल्म के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। इनके अलावा फिल्म में गुलशन देवैया भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। श्रीसंत इस फिल्म के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं। फिल्म के बारे में ऋचा ने कहा था कि, "यह मेरे, गुलशन और श्रीसंत सहित फिल्म के सभी कलाकारों के लिए चुनौतीपूर्ण भूमिका है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसमें रिचा ने एक कैबरे डांसर का किरदार निभाया है। अब देखना यह है कि पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बना पाते हैं या उन्हें निराशा ही हासिल होगी। यह तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।इसे भी पढ़े:- 'सरबजीत' के लिए ऋचा चड्ढा ने हामी भरीइसके अलावा श्रीसंत भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा था कि उन्हें 16 मई को होने वाले केरल विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा ने टिकट की पेशकश की है। विदित हो कि 148 सदस्यीय केरल विधानसभा में भाजपा का अभी तक खाता नहीं खुला है।फिल्म 'मसान' के लिए प्रशंसा हासिल कर चुकीं ऋचा इसमें छोटे शहर की डांसर का किरदार निभा रही हैं, जिसके सपने बड़े हैं।पूजा भट्ट ने भी 'कैबरे' का फर्स्ट लुक साझा किया, जिसमें ऋचा अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। हालांकि फिल्म कब रिलीज की जाएगी इसकी जानकारी अभी तब नहीं दी गई है।