A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिथुन चक्रवर्ती संग किसिंग सीन देखकर भड़के श्रीदेवी के घरवाले, श्रीदेवी ने निर्देशक पर लगाया फेक लिपलॉक सीन का आरोप

मिथुन चक्रवर्ती संग किसिंग सीन देखकर भड़के श्रीदेवी के घरवाले, श्रीदेवी ने निर्देशक पर लगाया फेक लिपलॉक सीन का आरोप

80 और 90 के दशक में श्रीदेवी का जो स्टारडम था वो उस दौर की किसी और एक्ट्रेस के पास नहीं था।

sridevi mithun- India TV Hindi
sridevi mithun

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की लव स्टोरी एक जमाने में बॉलीवुड के गलियारों में काफी मशहूर थी। 80 और 90 के दशक में श्रीदेवी का जो स्टारडम था वो उस दौर की किसी और एक्ट्रेस के पास नहीं था। श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती ने कई फिल्म में एक-दूसरे के साथ काम किया, दोनों की जोड़ी सुपरहिट थी। न सिर्फ फिल्मी पर्दे पर बल्कि पर्दे के पीछे भी दोनों के रोमांस की चर्चा था। हर डायरेक्टर इस मशहूर जोड़ी को भुनाना चाहता था। इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि श्रीदेवी के घरवाले उनसे और श्रीदेवी फिल्म के निर्देशक से नाराज हो गई।

दरअसल श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। निर्देशक चाहते थे कि फिल्म में श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती का लिपलॉक सीन हो। मगर श्रीदेवी इस सीन के खिलाफ थी, इसके बावजूद फिल्म में श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती का किसिंग सीन था। श्रीदेवी के घरवाले जब नाराज हुए तो श्रीदेवी ने फिल्म के निर्देशक पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिना इजाजत लिए किसी और के होठों का इस्तेमाल करते हुए फेक किसिंग सीन फिल्म में डाला है।

श्रीदेवी का आरोप था कि निर्देशक उमेश मेहरा ने किसी और के होठों का इस्तेमाल किया है। इसमें चेहरा भले मेरा दिख रहा हो लेकिन होठ क्रॉप करके लगाया गया है। 1992 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में भी श्रीदेवी ने यही बात दोहराई।

हालांकि फिल्म के निर्देशक उमेश मेहरा का दावा है कि ये सीन रियल है और श्रीदेवी ने ही फिल्म के लिए किसिंग सीन दिया था। फिल्म की रिलीज के बाद भी इस सीन पर काफी विवाद हुआ था। हालांकि बाद में यह बात दब गई। 

श्रीदेवी समेत ये 12 एक्ट्रेस शादी से पहले हो गई थीं प्रेगनेंट

​श्रीदेवी ने राजामौली पर निकाला गुस्सा

Latest Bollywood News