A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: जब पाकिस्तानी बेटी को याद कर रो पड़ीं श्रीदेवी

VIDEO: जब पाकिस्तानी बेटी को याद कर रो पड़ीं श्रीदेवी

श्रीदेवी को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मॉ़म' में बेहतरीन अदाकारी को लेकर चारों ओर चर्चा है। पिछले कुछ वक्त से वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। यह श्रीदेवी की 300वीं फिल्म हैं, जिसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। लेकिन वहीं...

sridevi- India TV Hindi
sridevi

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मॉ़म' में बेहतरीन अदाकारी को लेकर चारों ओर चर्चा है। पिछले कुछ वक्त से वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। यह श्रीदेवी की 300वीं फिल्म हैं, जिसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ खुद श्रीदेवी बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। दरअसल हाल ही में श्रीदेवी का एक वीडियो सामने आया है, जिसे फिल्म के प्रमोशन के दौरान शूट किया था। इस वीडियों में श्रीदेवी अपने आंसू नहीं रोक पा रही हैं। दरअसल इसमें 'मॉम' के अपने सह-कलाकारों अदनान सिद्दीकी और साजल अली को एक भावुक संदेश दे रही हैं।

फिल्म में सजल, श्रीदेवी की बेटी की भूमिका निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में श्रीदेवी बता रही हैं कि कैसे फिल्म की शूटिंग सजल के साथ उनका रिश्ता मां जैसा बन गया था। इसमें वह सजल का नाम लेकर कहती हैं कि, "पता नहीं क्यों मैं इमोशनल हो रही हूं। मैं तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं। तुमने फिल्म में जैसा काम किया है वह लाजवाब है। आप लोगों के बिना मैं इस फिल्म को सोच भी नहीं सकती। हमारे लिए खास पल हैं, हम सभी इसका इंतजार कर रहा थे। मैं तुम सभी को बहुत मिस कर रही हूं।"

गौरतलब है कि श्रीदेवी के साथ 'मॉम' में नजर आने वाले अदनान सिद्दीकी और साजल अली दोनों ही पाकिस्तानी कलाकार हैं। पिछले दिनों हुए उड़ी हमले के बाद पाकिस्तानी हस्तियों को भारत में बैन कर दिया था। इसी वजह से ये दोनों सितारे भारत में श्रीदेवी के साथ अपनी इस फिल्म का प्रमोशन नहीं कर सकते नहीं कर सकते थे। लेकिन फिल्म की शूटिंग बैन से पहले ही शुरु की जा चुकी थी।

Latest Bollywood News