A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब श्रीदेवी ने उतारी बेटी जाह्नवी की नकल, वीडियो हुआ वायरल

जब श्रीदेवी ने उतारी बेटी जाह्नवी की नकल, वीडियो हुआ वायरल

श्रीदेवी की मौत को 2 महीने बीत चुके हैं। लेकिन उनके चाहनेवाले अब भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनकी चहीती कलाकार अब उनके बीच नहीं हैं। ऐसे में हाल ही में श्रीदेवी और उनकी लाडली बेटी जाह्नवी कपूर का एक मजेदार वीडियो सामने आया है।

Sridevi Jahnvi- India TV Hindi
Sridevi Jahnvi

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की मौत को 2 महीने बीत चुके हैं। लेकिन उनके चाहनेवाले अब भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनकी चहीती कलाकार अब उनके बीच नहीं हैं। ऐसे में जब भी श्रीदेवी का कोई पुराना वीडियो सामने आता है तो वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगता है। हाल ही में श्रीदेवी और उनकी लाडली बेटी जाह्नवी कपूर का एक मजेदार वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों ही काफी मजाकिया अंदाज में दिखाई दे रही हैं। दरअसल यहां श्रीदेवी अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी का मजाक उड़ाती हुई दिखाई दे रही हैं।

यह वीडियो कुछ साल पहले का है। जब ये दोनों एक इवेंट में शामिल हुई थीं। उस समय जाह्नवी अच्छी हिन्दी नहीं बोल पाती थीं। इस दौरान रिपोर्टर्स ने जाह्नवी से उनके फ्यूचर प्लान के बारे में पूछा, लेकिन इसका जवाब उन्होंने हिन्दी में देने के लिए कहा। यहां जाह्नवी टूटी-फूटी हिन्दी में कहती हैं, "जी मुझे अभी पता नहीं, मैं स्कूल में पढ़ाई कर रही हूं।" इसके बाद श्रीदेवी उनकी बात बीच में ही काट कर माइक अपनी ओर कर लेती हैं।

श्रीदेवी इसके बाद उनकी हिन्दी का मजाक उड़ाते हुए कहती हैं कि, उन्हें हिन्दी में जवाब देने के लिए मत कहिए। फिर वह जाह्नवी की टूटी फूटी हिन्दी की नकल करने लगती हैं। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। गौरतलब है जाह्नवी ने अब अपनी हिन्दी भाषा में काफी सुधार कर लिया है। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'धड़क' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म से वह बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। यह फिल्म 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News