नई दिल्लीः तमिल फिल्म 'पुलि' का धमाकेदार टीजर ट्रेलर आउट हो गया है लेकिन जिसने वाकई में धमाकेदार वापसी की है वो हैं श्रीदेवी जो फिल्म में एक रानी का किरदार निभा रही। करीब दो दशक बाद साउथ सिनेमा में वापसी कर रही श्रीदेवी की वेशभूषा चौका देने वली है। सिर पर सोने का मुकुट और सुनहरे कपड़ों में श्रीदेवी को एक पल के लिए तो पहचानना मुश्किल है। श्रीदेवी आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में दिखी थी जिसके लिए उनकी काफी सराहना भी मिली थी। श्रुति हासन फिल्म में श्रीदेवी की बेटी के रूप में नज़र आएंगी वहीं हंसिका मोटवानी फिल्म में योद्धा का किरदार निभा रहे सुपरस्टार विजय की प्रेमिकी की भूमिका में दिखेंगी। अगली स्लाईड में देखिए फिल्म की झलकिया और पूरा टीज़र ट्रेलर- श्रुति हासन और हंसिका मोटवानी फिल्म में ग्लेमर की कमी को पूरा करती दिख रही हैं। अगली स्लाईड में देखिए फिल्म का धमाकेदार टीज़र। विजय ने आज दोपहर 2 बजे फिल्म का टीज़र अपने ट्वीटर अकाउंट पर लॉन्च किया था। खबर है कि फिल्म का प्लॉट रस्सेल क्रोए की 'द ग्लेडिएटर' से प्रेरित है।