1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभी बाकी हैं कई सवाल, 'बाहुबली 3' में मिलेंगे सारे जवाब?

अभी बाकी हैं कई सवाल, 'बाहुबली 3' में मिलेंगे सारे जवाब?

एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' को दुनियाभर में खूब सराहा जा रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में भी सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि इसका तीसरा भाग भी...

baahubali 2- India TV Hindi
baahubali 2

नई दिल्ली: फिल्मकार एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' को दुनियाभर में खूब सराहा जा रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में भी सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई 'बाहुबली: द बिगनिंग' का दूसरा भाग है। पिछली फिल्म दर्शकों के बीच एक सवाल "कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?" छोड़ गई थी, जिसका जवाब करीब 2 साल तक लंबा इंतजार करने के बाद पेश किया गया है। दर्शकों में फिल्म को लेकर बेहद उत्साह नजर आया। यह कुछ इस कदर था कि बाहुबली के नाम पर रेस्टोरेंट में थाली परोसी गई, महिलाओं के लिए साड़ियां भी बनाई गईं और ऐसे ही न जाने कितने तरीकों से फैंस ने बाहुबली के लिए अपना प्यार जाहिर किया।

लेकिन एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है। कि अब 'बाहुबली 2' के बाद 'बाहुबली 3' भी बनाई जा सकती है। दरअसल हाल ही में लंदन में स्थित ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट में आयोजित की गई अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान जब राजामौली से उनकी फिल्म को लेकर बात की गई तो उनका कहना था कि, "अगर मेरे पिता फिर से पहले की तरह कोई बेहतरीन कहानी लिख डालते हैं तो हमें कोई नहीं रोक पाएगा। हम कभी उसे बना सकते हैं।" ‘बाहुबली 2’ की कमाई पर बोले करण जौहर

गौरतलब है कि राजामौली के पिता और जाने माने लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने ही उनकी इस सुपरहिट फिल्म की कहानी लिखी है। सिर्फ यही नहीं उन्होंने सलमान खान के अभिनय से सजी सुपर-डुपर हिट बॉलीवुड फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की पटकथा भी लिखी थी। गौरतलब है कि 'बाहुबली 2' में प्रबास, राणा दग्गुबाती, अनुष्क शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्नन और सत्याराज जैसे सितारे मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए।

Latest Bollywood News