मुंबई: स्टार प्लस पर कल से 4 नए शो आपको दिखाई देंगे। स्टार प्लस दोपहर नाम से स्टार प्लस 4 नए शो को लॉन्च कर रहा है। ये चारों शो आपको दोपहर की स्लॉट में दिखाई देंगे।इस शो में मशहूर शो ‘दीया और बाती हम’ का दूसरा भाग ‘तू सूरज मैं सांझ पिया भी’ शामिल है। इसके अलावा ‘ढाई किलो प्रेम’, ‘क्या कसूर है अमला का’ और ‘एक आस्था ऐसी भी’ दोपहर के स्लॉट में दिखाई देगा।बता दें, अभी तक सभी मनोरंजन चैनलों में सिर्फ शाम के वक्त ही नए शो आते थे, दोपहर को सिर्फ रिपीट टेलीकास्ट आता था। लेकिन अब टीवी की दुनिया में यह एक नया प्रयोग किया जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि दोपहर के समय को दर्शक पसंद करते हैं या नहीं।ये भी पढ़ें:प्रत्यूषा की पुण्यतिथि पर उनकी मां ने किया चौंकाने वाला खुलासादिल्ली में खूब चली डॉक्टर मशहूर गुलाटी की क्लीनिक, फ्लॉप रहा कपिल का शोविदेशी लड़के ने जीता हिंदुस्तान का दिल और बना 'दिल है हिंदुस्तानी' का विजेतास्लाइड में देखिए 'स्टार प्लस दोपहर' का पूरा टाइमटेबलऔर दोपहर 2 बजे आएगा ‘ढाई किलो प्रेम’