1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रईस' की शूटिंग के लिए अहमदाबाद पहुंचे शाहरुख की कार पर पथराव

'रईस' की शूटिंग के लिए अहमदाबाद पहुंचे शाहरुख की कार पर पथराव

गुजरात के अहमदाबाद में कुछ अज्ञात हमलावरों ने शाहरुख खान की कार पर पथराव किया। कपड़े से मुंह बांधकर होटल के बाहर आए हमलावरों ने शाहरुख हाय-हाय का नारा भी लगाया और बाइक पर सवार होकर वहां से चले गये।

srk- India TV Hindi
srk

नई दिल्ली: गुजरात के अहमदाबाद में कुछ अज्ञात हमलावरों ने शाहरुख खान की कार पर पथराव किया। कपड़े से मुंह बांधकर होटल के बाहर आए हमलावरों ने शाहरुख हाय-हाय का नारा भी लगाया और बाइक पर सवार होकर वहां से चले गये। घटना आज सुबह तड़के 5 बजे की है। शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म 'रईस' की शूटिंग के सिलसिले में इन दिनों अहमदाबाद में हैं। इसी सिलसिले में वो गुजरात के अलग-अलग लोकेशन पर जा रहे हैं। शाहरुख खान सरखेज रोजा में पहुंचे हुए थे जब उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया।

घटना का एक वीडियो भी जारी हुआ है। वीडियो में हमलावर मोटरसाईकिल पर सवार होकर यहां पहुंचे और जय श्री राम के नारे लगाते हुए पत्थरबाजी करके वहां से फरार हो गए। हमलावरों ने शाहरुख हाय-हाय के नारे भी लगाए। पत्थरबाजी से कार को काफी नुकसान पहुंचा, जिसके बाद शाहरुख ने अपने लिए नई कार मंगवाई। उसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी गुजरात में शाहरुख का विरोध हुआ था।

आपको बता दें कि शाहरुख खान की आगामी फिल्म रईस की कहानी गुजरात के कुख्यात डॉन रहे अब्दुल लतीफ के जीवन पर आधारित है। वर्ष 1997 में गुजरात पुलिस ने एनकाउंटर में लतीफ को ढेर कर दिया था।

Latest Bollywood News