Student of the year 2: करण जौहर ने शेयर किए 2 नए पोस्टर,ट्रेलर जल्द ही हो सकता है रिलीज
Student of the year 2: करण जौहर ने शेयर किए 2 नए पोस्टर,ट्रेलर जल्द ही हो सकता है रिलीज
Diksha Chhabra
Published : Apr 10, 2019 12:44 pm IST, Updated : Apr 10, 2019 12:46 pm IST
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के दो पोस्टर आज रिलीज कर दिए गए हैं। यह हिंट है कि शायद फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज होने वाला है।
Image Source : INSTAGRAM/KARAN JOHARStudent of the year 2 posters
आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन स्टारर फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर लोगों को बहुत पसंद आई थी। जिसके बाद से करण जौहर ने इसका सीक्वल Student of the year 2 भी बनाया है। इस फिल्म में नए स्टूडेंट तारा सुतारिया(tara sutaria), अन्नया पांडे(Ananya Pandey) और टाइगर श्रॉफ(Tiger Shroff) नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अब जल्द ही रिलीज होने वाली है। करण जौहर और कास्ट से फिल्म से जुड़ी कई चीजें पोस्ट करना शुरू कर दी हैं। करण जौहर ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के 2 पोस्टर रिलीज किए हैं।
करण जौहर ने एक पोस्टर शेयर किया और लिखा- क्या आप चैलेंज लेने के लिए तैयार हैं?
उसके बाद दूसरा पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 2019 का बैच इस गेट से एंटर होने के लिए तैयार है और इस बार यह काफी बड़ा होने वाला है।
स्टूडेंट ऑफ द ईय़र 2 10 मई 2019 को रिलीज होने जा रही है।कल अन्नया पांडे से इंस्टाग्राम पर डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा और अपने को-स्टार टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया के साथ फोटोज शेयर की थीं।
फिल्म में एक गाने में विल स्मिथ डांस करते नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले करण जौहर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें विल स्मिथ तारा सुतारिया और अनन्या पांडे के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। करण जौहर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- 'जब विल स्मिथ राधा पर डांस करते हुए।'