1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान के दोस्त इंदर कुमार के सुसाइड वीडियो का सच आया सामने, पत्नी पल्लवी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

सलमान के दोस्त इंदर कुमार के सुसाइड वीडियो का सच आया सामने, पत्नी पल्लवी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पिछले साल हार्ट अटैक की वजह से जान गंवाने वाले एक्टर इंदर कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो उनके सुसाइड के पहले का है। इस वीडियो में इंदर कुमार नशे की हालत में हैं और अपने बॉलीवुड में फ्लॉप होने का दुखड़ा रो रहे हैं।

<p>इंदर कुमार</p>- India TV Hindi
इंदर कुमार

नई दिल्ली: पिछले साल हार्ट अटैक की वजह से जान गंवाने वाले एक्टर इंदर कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो उनके सुसाइड के पहले का है। इस वीडियो में इंदर कुमार नशे की हालत में हैं और अपने बॉलीवुड में फ्लॉप होने का दुखड़ा रो रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद उनकी पत्नी पल्लवी ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्प्रेंस की और बताया कि यह वीडियो उनकी एक फिल्म का सीन है जो सोशल मीडिया पर उनके सुसाइड का वीडियो बताकर शेयर किया जा रहा है।

फिल्म मेकर्स ने बताया कि आने वाली फिल्म में इंदर कुमार ऐसे लड़के का रोल प्ले कर रहे हैं, जो समाज में बढ़ रहे सुसाइड मामलों को लेकर परेशान होता है।

इंद्र सलमान खान के बहुत ख़ास दोस्त थे और उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया थ। 28 जुलाई 2017 को हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हो गई थी।

यहां देखिए उनका वायरल वीडियो...

Latest Bollywood News