A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन बोले, देशभक्ति को सिर्फ महसूस किया जा सकता है

वरुण धवन बोले, देशभक्ति को सिर्फ महसूस किया जा सकता है

वरुण धवन पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘सुई धागा- मेड इन इंडिया’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी इसकी फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है। बता दें कि इस फिल्म में पहली बार वरुण और अनुष्का शर्मा की जोड़ी पर्दे पर दिखाई दे रही है।

Varun Dhawan- India TV Hindi
Varun Dhawan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘सुई धागा- मेड इन इंडिया’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी इसकी फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है। बता दें कि इस फिल्म में पहली बार वरुण और अनुष्का शर्मा की जोड़ी पर्दे पर दिखाई दे रही है। हाल ही में वरुण ने कहा है कि कोई व्यक्ति देश के लिए क्या महसूस करता है उसे बयां करना बेहद मुश्किल काम है और देशभक्ति को बताने से अधिक महसूस करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म ‘सुई धागा- मेड इन इंडिया’ पर गर्व है जिसमें देश के विभिन्न पहलुओं को दिखाया गया है। वरुण ने संवाददाताओं से कहा, “यह फिल्म मेरे और अनुष्का के लिए बेहद खास है। मुझे नहीं लगता कि मैं भावनाओं का शब्दों में वर्णन कर सकता हूं। यह गर्व की भावना है कि भारतीय होने के नाते मैं कैसा महसूस करता हूं।“

उन्होंने आगे कहा, “हम इसे कभी शब्दों में नहीं बयां कर सकते। देशभक्ति को कभी शब्दों में नहीं कहा जा सकता सिर्फ महसूस किया जा सकता है।“ वरुण का कहना है कि इस फिल्म की चंदेरी या अन्य स्थानों में शूटिंग करते वक्त हमें गर्व का अनुभव हुआ। इन गांवों में देखा कि लोग कैसे रहते हैं। मैंने महसूस किया कि भारत कितना सुंदर देश है।

Latest Bollywood News