Sui Dhaaga Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन फिल्म ने की अच्छी कमाई, तीन दिनों में 35Cr का हो सकता है बिजनेस
शरत कटारिया की फिल्म 'सुई-धागा' को सिर्फ क्रिटिक्स का प्यार ही नहीं मिला है, बल्कि दर्शक भी इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। पहले दिन फिल्म की कमाई पर एशिया कप फाइनल का असर पड़ गया था, लेकिन दूसरे दिन फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया है।
