नई दिल्ली: वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'सुई धागा' का पहला गाना 'चाव लागा' रिलीज हो गया है। दोनों ने जयपुर में इस गाने को लॉन्च किया। गाने को लॉन्च करने के लिए दोनों सोमवार सुबह ही जयपुर पहुंचे थे। इस गाने को पपॉन और रॉन्किनी गुप्ता ने गाया है। गाने को वरुण ग्रोवर ने लिखा है और म्यूजिक अनु मलिक ने दिया है।
वरुण और अनुष्का ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस गाने के लिंक को शेयर किया।
साथ ही दोनों जयपुर प्रमोशन की तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं।
देखें गाना:
'सुई धागा' 28 सितंबर को रिलीज होगी। इसे शरत कटारिया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में वरुण का नाम मौजी और अनुष्का नाम ममता है। फिल्म में दोनों पति-पत्नी बने हैं। वरुण दर्जी के रोल में हैं।
फिल्म का ट्रेलर 13 अगस्त को रिलीज हुआ था। ट्रेलर की शुरुआत में मौजी बताते हैं कि उनके दादाजी का सिलाई-बुनाई का बिजनेस था, जिसके ठप्प हो जाने के बाद उनके परिवार में गरीबी आ गई। मौजी जहां काम करते हैं, वहां मालिक को खुश करने के लिए उन्हें शादियों में कुत्ता, बंदर बनना पड़ता है। यह बात जब उनकी पत्नी ममता को पता चलती है तो वो बहुत दुखी होती हैं और मौजी को खुद का काम शुरू करने के लिए कहती हैं। मौजी सड़क पर सिलाई की मशीन लेकर बैठ जाते हैं, लेकिन शुरुआत में उन्हें निराशा ही हाथ लगती है।
हालांकि बाद में उनका काम चल निकलता है और ममता और मौजी बहुत मेहनत से काम करते हैं, लेकिन समस्या तब आती है जब उनके बनाए कपड़ों पर मेड इन चाइना का लोगो लगता है। ममता और मौजी दोनों को यह पसंद नहीं आता और वो कपड़ों पर अपना लोगो लगाने की लड़ाई में लग जाते हैं। अंत में वो कपड़ों पर सुई-धागा का लोगो लगाते हुए भी दिखाई देते हैं।
फिल्म की शूटिंग भोपाल, चंदेरी और दिल्ली में हुई है। बॉक्स-ऑफिस पर यह फिल्म विशाल भारद्वाज की 'पटाखा' से क्लैश होगी। यह यश राज फिलम्स के बैनर तले बनी है। शादी के बाद यह अनुष्का की दूसरी फिल्म होगी। साथ ही यह वरुण और अनुष्का की भी पहली फिल्म है। इस साल मार्च में अनुष्का की 'परी' रिलीज हुई थी।
साल के अंत में अनुष्का की एक और फिल्म 'ज़ीरो' भी रिलीज होगी। फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ हैं।
Also Read:
Raksha Bandhan 2018: शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के परिवार ने ऐसे मनाई राखी
तैमूर ने बहन सारा और इनाया के साथ मनाया रक्षाबंधन, PHOTOS VIRAL
B'dy Special: अंगद बेदी के पहले युवराज सिंह और ऋत्विक भट्टाचार्य से जुड़ चुका है नेहा धूपिया का नाम
Latest Bollywood News