नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं। लेकिन इन दिनों वह अपने बच्चों के फिल्मी करियर पर काफी ध्यान दे रहे हैं। सुनील शेट्टी कहना है कि वह अपनी बेटी अथिया के साथ किसी फिल्म में काम करना चाहते हैं, लेकिन फिल्म उनकी बेटी पर केंद्रित होनी चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी बेटी अथिया के साथ नजर आ सकते हैं? सुनील ने कहा, "निश्चित रूप से मैं चाहता हूं। मैं स्पष्ट कर दूं कि वह फिल्म अथिया पर केंद्रित होनी चाहिए और पापा उसके सहायक किरदार के तौर पर काम करेंगे। अन्यथा नहीं।"
अथिया ने वर्ष 2015 में फिल्म 'हीरो' के साथ कॅरियर की शुरुआत की थी और वर्तमान में वह दूसरी फिल्म 'मुबारकां' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके पिता का मानना है कि वह समय के साथ विकसित हो रही हैं। उन्होंने कहा, "वह अधिक आश्वस्त हो गई हैं। मैं अथिया में अलग शख्स देख रहा हूं। वह बिल्कुल एकाग्र और अनुशासित हैं। वह बहुत अच्छा कर रही हैं।" सुनील ने कहा कि वह अधिक जागरूक, एकाग्र और जिम्मेदार बन गए हैं, और यही आथिया के साथ भी हुआ है।
सुनील के बेटे अहान भी साजिद नाडियाडवाला की फिल्म के साथ बॉलीवुड में कमद रखने जा रहे हैं। इस बारे में सुनील ने कहा, "वह बहुत उत्साहित हैं, साजिद नाडियाडवाला की फिल्म के लिए कौन उत्सुक नहीं होगा? अहान मेहनती और अनुशासित हैं, इसलिए मुझे पता है कि वह निर्माताओं-निर्देशकों के लिए मुसीबत नहीं होंगे।" ...ब्रेकअप के बाद भी परवीन बॉबी अक्सर मेरे बेडरूम में दिखती थीं
Latest Bollywood News