A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने पूरी की डेब्यू मूवी 'तड़प' की शूटिंग

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने पूरी की डेब्यू मूवी 'तड़प' की शूटिंग

 अहान ने बुधवार को प्रशंसकों के साथ खबर साझा करने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की। 

अहान शेट्टी ने पूरी की डेब्यू मूवी 'तड़प' की शूटिंग - India TV Hindi
Image Source : TWITTER @FOXSTARHINDI अहान शेट्टी ने पूरी की डेब्यू मूवी 'तड़प' की शूटिंग 

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'तड़प' की शूटिंग पूरी कर ली है, जो 24 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। अहान बुधवार को प्रशंसकों के साथ खबर साझा करने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की। अभिनेता ने लिखा, "अपने पहली फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली। इन यादों को हमेशा के लिए कैद करने जा रहा हूं। तड़प की पूरी टीम को बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मेरा काफी सहयोग दिया। तड़प 24 सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।

फिल्म के निर्माता नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने भी अपडेट साझा करने के लिए ट्वीट किया।

'तड़प' 2018 की तेलुगू हिट 'आरएक्स 100' का रीमेक है। यह फिल्म मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है। इसमें फीमेल लीड में अभिनेत्री तारा सुतारिया हैं।

Latest Bollywood News