नई दिल्ली: ‘द कपिल शर्मा शो’ से लंबे वक्त से सुनील ग्रोवर नदारद हैं। कपिल ने फ्लाइट में झगड़ा किया और गुस्साए सुनील ने शो से अलविदा कह दिया। कपिल और सोनी टीवी ने सुनील को काफी मनाया लेकिन सुनील वापस नहीं आए। लेकिन अब सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के लिए सुनील ग्रोवर सोनी टीवी पर लौट आए हैं। लेकिन सुनील कपिल के साथ नजर नहीं आएंगे। कपिल का शो इस रविवार सोनी टीवी से नदारद रहेगा। इस हफ्ते सोनी टीवी पर आएगा ‘सुपरनाइट विद ट्यूबलाइट’। शो में मेहमान बनकर आएंगे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, और सुनील ग्रोवर शो के होस्ट होंगे।सुनील के साथ इस शो में अली असगर और सुगंधा मिश्रा की भी वापसी होगी। सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद इन तीनों ने भी कपिल के शो का बायकॉट कर दिया था। खैर सुनील ने जितना शो को मिस किया होगा उससे कहीं ज्यादा उनके फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं। जाहिर सी बात है फैंस इस बात से काफी एक्साइटेड हैं कि सुनील ग्रोवर फिर से डॉक्टर मशहूर गुलाटी के रूप में वापसी कर रहे हैं। शो के मेहमान सलमान खान हैं तो दर्शक तो ये एपिसोड देखने के लिए उतावले होंगे ही।ट्यूबलाइट के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में लौटें सुनील ग्रोवरलेकिन अगर हम आपसे कहें इस बार सुनील ग्रोवर और सलमान खान मिलकर भी शो के लिए अच्छी टीआरपी नहीं ला पाएंगे तो आप क्या कहेंगे? जी हां, सुनने में अजीब जरूर लग रहा है लेकिन यह सच है। दरअसल यह शो सोनी टीवी पर रविवार रात 9 बजे आना है। और रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का फिनाले भी है।कबीर खान के निर्देशन में बनी सलमान खान की यह फिल्म 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।Twitter: jyotiijaiswal