A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बहुत कुछ भूलकर 'पटाखा' की शुरुआत की: सुनील ग्रोवर

बहुत कुछ भूलकर 'पटाखा' की शुरुआत की: सुनील ग्रोवर

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर 28 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म 'पटाखा' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान हैं। फिल्म के लिए सभी बहुत उत्साहित हैं। फिल्म से जुड़े अपने अनुभव को बताते हुए सुनील ने कहा कि इस फिल्म के लिए उन्हें बहुत कुछ भूलना पड़ा।

Sunil Grover- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Sunil Grover

नई दिल्ली: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर 28 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म 'पटाखा' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान हैं। फिल्म के लिए सभी बहुत उत्साहित हैं। फिल्म से जुड़े अपने अनुभव को बताते हुए सुनील ने कहा कि इस फिल्म के लिए उन्हें बहुत कुछ भूलना पड़ा।

फिल्म को विशाल भारद्वाज डायरेक्टर कर रहे हैं। उनके साथ काम करने के अपने अनुभव पर सुनील ने आईएएनएस को बताया, "एक व्यक्ति होने के नाते किरदार को लेकर मेरा अपना दृष्टिकोण था। इसलिए शुरुआत में मैं वैसा करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जब मैंने विशाल सर के साथ चीजों पर चर्चा करनी शुरू की, तो मेरा दृष्टिकोण बदला। विशाल सर व्यापक तरीके से सोचते हैं लेकिन मैं सिर्फ अपने किरदार के बारे में सोच रहा था।"

उन्होंने कहा, "इसलिए सर के साथ करने से मैं भी अलग तरीके से सोचने लगा। मैं सर से नई चीजें सीखने के लिए कई चीजें भूली भी।"

इस फिल्म में सुनील राजस्थानी किरदार निभा रहे हैं। इस किरदार के लिए सुनील को राजस्थानी लहजा सीखना पड़ा।

 

Latest Bollywood News