A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गदर 2' में फिर साथ नजर आएंगे सनी देओल और अमीषा पटेल, कल होगा बड़ा ऐलान

'गदर 2' में फिर साथ नजर आएंगे सनी देओल और अमीषा पटेल, कल होगा बड़ा ऐलान

सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं, दोनों सुपरहिट फिल्म 'गदर' के सीक्वल 'गदर 2' में नजर आएंगे। 

<p>गदर 2</p>- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM गदर 2

सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर से लौट रही है। सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर से अनिल शर्मा की फिल्म में नजर आएंगे। गदर- एक प्रेम कथा की कथा आगे बढ़ेगी और एक बार फिर हम तारा और सकीना की मोहब्बत के साक्षी बनेंगे। कल सुबह 11 बजे इस फिल्म की अनाउंसमेंट होगी। उससे पहले आज फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा, एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्टर साझा किया है। जिसमें 2 लिखा है साथ ही लिखा है- कथा आगे बढ़ेगी।

Latest Bollywood News