1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B'day: सनी देओल के इन बेहतरीन डायलॉग्स ने मचा दिया तहलका

Happy B'day: सनी देओल के इन बेहतरीन डायलॉग्स ने मचा दिया तहलका

सनी देओल 19 अक्टूबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। सनी ने हमेशा ही दर्शकों के बीच अपनी पहचान एक एक्शन अभिनेता के तौर पर बनाई है। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर आइए नजर डालते हैं सनी के कुछ बेहतरीन डायलॉ़ग्स पर...

Sunny deol- India TV Hindi
Sunny deol

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरहिट एक्शन स्टार सनी देओल 19 अक्टूबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। सनी ने हमेशा ही दर्शकों के बीच अपनी पहचान एक एक्शन अभिनेता के तौर पर बनाई है। दर्शकों को हमेशा ही उनकी फिल्मों में शानदार अभिनय के साथ बेहतरीन एक्शन सीन्स भी देखने के लिए हैं। लेकिन इनके अलावा सनी देओल को उनके जबरदस्त डायलॉगबाजी के लिए भी जाना जाता है। अक्सर ही वह अपनी फिल्मो में ऐसे संवाद बोलते हुए नजर आते हैं जो दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं। इसके बाद आम तौर भी लोग सनी देओल के स्टाइल में डायलॉग बोलते हुए दिखाई देते हैं।

इसे भी पढ़े:-

इन डायलॉग्स को लिखने वाले कौन लोग थे इसकी तो कोई खास जानकारी नहीं है, लेकिन सनी देओल जिस तरह इन संवादों को पर्दे उतारा है उनसे यह डायलॉग्स तो अमर हो गए हैं।

सनी देओल का बॉलीवुड करियर भी काफी शानदार रहा है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1983 में आई फिल्म 'बेताब' से की थी। इस फिल्म में वह अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ दिखाई दिए थे। सनी को अपनी पहली ही फिल्म के लिए दर्शकों से खूब प्रशंसा हासिल हुई थी। सनी को पिछली बार फिल्म 'घायल: वन्स अगेन' में अभिनय करते हुए देखा गया था। हालांकि उनकी यह फिल्म पर्दे पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

आज उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर हम सनी देओल के उन खास डायलॉग्स पर नजर डालेंगे जो आज तक लोगों के बीच काफी मशहूर है।

अगली स्लाइड में देखिए सनी देओल के सबसे मशहूर डायलॉग्स

Latest Bollywood News