नई दिल्ली: बॉलीवुड में अपने शानदार एक्शन से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर 1956 को हुआ था। वह 62 साल के हो गए हैं। उन्होंने 1983 में आई फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्हें अपनी फिल्मों में रोमांटिक अंदाज में कम ही देखा गया है। वह अक्सर गुंड़ो के साथ मारपीट करते और अपने रौबीले लुक में ही दिखाई दिए हैं। सनी के बर्ताव को देखकर कहा जाता है कि वह काफी शर्मीले स्वभाव के हैं।
उन्हें हमेशा ही लोगों से काम ही बाते करते हुए देखा जाता है, लेकिन अपने शर्मीले स्वाभाव और फिल्मों में अपने एक्शन सीन से दर्शकों का दिल चुराने वाले सनी ने अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। फिल्मों में आने के बाद सनी का नाम कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। 90 के दशक में सनी के अफेयर्स की खबरे चर्चा में बनी हुई थीं। सनी अपनी पहली फिल्म 'बेताब' में अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए थे। सनी को इस फिल्म के लिए दर्शकों से खूब सराहना हासिल हुई थी। लेकिन इसके साथ ही उनका इन दोनों अफेयर्स की खबरें भी खूब छाई हुई थीं।
आज बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल के जन्मदिन के खास मौके पर हम उनके लव अफेयर्स के बारे में कुछ पन्ने खोलने के जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि शर्मीले और शांत रहने वाले सनी देओल का नाम बॉलीवुड की किन-किन खूबसूरत बालाओं के साथ जुड़ चुका है।
1. अमृता सिंह:- फिल्म 'बेताब' में सनी और अमृता के बीच काफी बोल्ड सीन्स फिल्माए गए थे। इस दौरान इनके अफेयर्स की खबरें मीडिया में आने लगी थीं। लेकिन कहा जाता है कि सनी फिल्मों में कदम रखने से पहले ही शादीशुदा थे और जब अमृता को उनकी शादी के बारे में पता चला तो उन्होंने सनी से सारे रिश्ते तोड़ दिए।
Sunny Deol, Dimple Kapadia