A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉबी देओल के बारे में बात करते हुए क्यों रोने लगे सनी देओल?

बॉबी देओल के बारे में बात करते हुए क्यों रोने लगे सनी देओल?

बॉबी के बारे में बताते हुए सनी देओल रो पड़े।

sunny bobby deol - India TV Hindi
sunny bobby deol

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और बॉबी देओल इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म ‘पोस्टर ब्वॉयज’ में नजर आ रहे हैं। बॉबी देओल ने इस फिल्म के जरिए 4 साल बाद वापसी की है। 4 साल पहले बॉबी ‘सिंह साहब द ग्रेट’ में नजर आए थे। यह फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। बीच में खबर आई थी कि बॉबी दिल्ली के किसी क्लब में डीजे का काम कर रहे हैं। इस बारे में जब अभिनेता सनी देओल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो पिछले 10 साल से काम मांग रहे हैं लेकिन कोई भी प्रोड्यूसर उन्हें काम देने को तैयार नहीं था।

sunny bobby deol

सनी ने बताया कि इस वजह से बॉबी डिप्रेशन में चले गए थे। बॉबी के बारे में बताते हुए सनी देओल रो पड़े। बीबीसी हिंदी ने इस घटना को अपनी वेबसाइट शेयर किया है। बीबीसी रेडियो से बातचीत करते हुए सनी देओल ने पोस्टर ब्वॉयज फिल्म और अपने परिवार से जुड़ी कई बातें शेयर की।

sunny bobby deol

बॉबी के बारे में बात करते हुए सनी ने कहा, हम सब साथ हैं और हमारा परिवार काफी मजबूत है, लेकिन एक-दूसरे को दर्द होता है तो दुख होता ही है। सनी, बॉबी के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए।

आगे पढ़िए सनी के साथ काम करने से श्रीदेवी और ऐश्वर्या राय ने क्यों कर दिया था इनकार?

Latest Bollywood News