A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र के साथ तकिये से लड़ते हुए इंस्टाग्राम पर शेयर की बचपन की तस्वीर

सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र के साथ तकिये से लड़ते हुए इंस्टाग्राम पर शेयर की बचपन की तस्वीर

सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र और बहन के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है। जिसमें वह तकिये से लड़ते नजर आ रहे हैं।

sunny deol and dharmendra- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सनी देओल और धर्मेंद्र की तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल लॉकडाउन में अपने बचपन के दिनों को याद कर रहे हैं। वह इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उन्होंने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पिता धर्मेंद्र और बहन के साथ तकिये से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सनी देओल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- फ्लैशबैक..... पापा, मेरी बहन और मैं।

आपको बता दें धर्मेंद्र ने दो शादी की थी। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनके चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल और उनकी दो बहनें अजीता और विजीता हैं। 1979 में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी कर ली थी उनकी दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं।

लॉकडाउ में एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रह रहे हैं। वह फैन्स को मोटिवेट करने के लिए अपने फार्म से कई वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने खेत में ट्रैक्टर पर बैठए हुए वीडियो शेयर की थी।

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-दोस्तों कैसे हैं आप, इतना छोटा खेत तो मैं जैसे तैसे जोत लेता हूं, इसमें थोड़ी एक्सरसाइज भी हो जाती है।कोरोना वायरस जानून है जानबाज हैं हम। आफत ए करोना तेरे कातिल... इंसानियत के आल्मबर हैं हम।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल आखिरी बार घायल वंस अगेन में नजर आए थे। सनी ने हाल ही में अपने बेटे करण देओल को पल पल दिल के पास फिल्म से लॉन्च किया है।

Latest Bollywood News