करण देओल ने इसी साल 'पल पल दिल के पास' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है।
Image Source : INSTAGRAMबेटे करण के बर्थडे पर सनी देओल ने शेयर की ये खास तस्वीर
Happy Birthday Karan Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल 27 नवंबर को अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर सनी देओल ने बेटे की प्यारी-सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।
सनी देओल ने जो फोटो शेयर की है, उसमें करण देओल काफी छोटे हैं। सनी ने कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे माई सन #love #strength #blessings'
बता दें कि करण देओल ने इसी साल 'पल पल दिल के पास' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। इस मूवी में उनके अपोजिट सहर बाम्बा नज़र आई थीं। इसे सनी देओल ने ही डायरेक्ट किया था।