A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहली योद्धा के अंदाज में नजर आईं सनी लियोन, जारी हुआ फर्स्ट लुक

पहली योद्धा के अंदाज में नजर आईं सनी लियोन, जारी हुआ फर्स्ट लुक

सनी लियोन इन दिनों अपनी आगामी साउथ इंडियन फिल्म 'वीरमादेवी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब उनकी इस फिल्म में सनी का पहला लुक भी सामने आ चुका है। फिल्म के इस पोस्टर को सनी ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। पोस्टर सनी एक घोडे़ पर सवार योद्धा के लिबास में दिखाई दे रही हैं।

Sunny Leone- India TV Hindi
Sunny Leone

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन इन दिनों अपनी आगामी साउथ इंडियन फिल्म 'वीरमादेवी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब उनकी इस फिल्म में सनी का पहला लुक भी सामने आ चुका है। फिल्म के इस पोस्टर को सनी ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। पोस्टर सनी एक घोडे़ पर सवार योद्धा के लिबास में दिखाई दे रही हैं। सनी ने अपने इस लुक से सभी को चौंका दिया है। हमेशा पर्दे पर अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों को घायल करने वालीं सनी का यह अंदाज उनके चाहनेवालों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।

यह पहली बार है जब सनी को इस तरह के किसी किरदार में देखा जाने वाला है। इस फिल्म को तमिल और तेलुगू भाषा में बनाया जा रहा है। लेकिन इसे मलयालम, कन्नड़ और हिन्दी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। बता दें कि यह फिल्म तमिल में 'वीरमादेवी' और तेलुगू में 'वीरमहादेवी' के नाम से रिलीज होगी। गौरतलब है कि फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग जारी है। पोस्टर पर भी लिखा हुआ दिख रहा है, 'शूटिंग इन प्रोग्रेस'।

खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि वीसी वाडिवुड्यान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को बड़े बजट में बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सनी ने भी फिल्म में अपने किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने खासतौर पर अपनी इस फिल्म के लिए घोड़सवारी और तलवारबाजी सीखी है। इसके साथ ही यह पहला मौका है जब सनी को किसी साउथ फिल्म में मुख्य अदाकारा के तौर पर देखा जाएगा।

Latest Bollywood News