नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन इन दिनों आगामी फिल्म 'रईस' में अपने आइटम नंबर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यह फिल्म 'कुर्बानी' के लोकप्रिय गाने 'लैला ओ लैला' पर बनाया गया है। हालांकि अब तक उनका यह गाना रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन पिछले दिनों रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर में सनी के इस सॉन्ग की एक झलक नजह आ रही है। हाल ही में इस फिल्म के गाने पर लाइव परफोर्मेंस देने के लिए सनी को एक बड़ी रकम का ऑफर दिया गया है।
इसे भी पढ़े:-
क्रिसमस और नए साल के जश्न को ध्यान में रखते हुए एक होटल ने सनी को 'लैला ओ लैला' गाने पर लाइव परफोर्मेंस देने के लिए 4 करोड़ रुपए का ऑफर दिया है। वैसे लाइव परफोर्मेंस हर पार्टी में को और भी ज्यादा बना देता है। जब से 'रईस' का ट्रेलर रिलीज किया गया है तभी से सनी के इस आइटम नंबर को लेकर चर्चा हो रही है।
ऐसा पहली बार नहीं हो रहा जब सनी कोई लाइव परफोर्मेंस देने जा रही हैं। इससे पहले वह अपने लोकप्रिय गाने 'बेबी डॉल' पर भी कई बार लाइव परफोर्म कर चुकी हैं।
राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी अहम भूमिका में दिख रही हैं। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
Latest Bollywood News