1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोन ने कहा मैं किसी भी फिल्म के लिए नहीं गा रहीं गाना

सनी लियोन ने कहा मैं किसी भी फिल्म के लिए नहीं गा रहीं गाना

अभिनेत्री सनी लियोन ने उन रिपोर्टों का खंडन किया है, जिसमें यह कहा गया है कि वह किसी फिल्म के लिए गाना गा रही हैं। सनी का कहना है कि वह किसी बड़े समारोह के लिए अभ्यास कर रहीं थी।

Sunny Leone- India TV Hindi
Sunny Leone

मुंबई: अभिनेत्री सनी लियोन ने उन रिपोर्टों का खंडन किया है, जिसमें यह कहा गया है कि वह किसी फिल्म के लिए गाना गा रही हैं। सनी का कहना है कि वह किसी बड़े समारोह के लिए अभ्यास कर रहीं थी, जहां उन्हें असल में गाते सुना जाएगा। अभिनेत्री ने सोमवार को एक फोटो साझा की, जिसमें उन्हें एक संगीत स्टूडियो में माइक के सामने खड़े देखा जा रहा है और उनकी इस फोटो से कई अटकलें भी लगाई गई।

इस फोटो से ऐसा माना जा रहा था कि वह किसी फिल्म के लिए अपनी आवाज देंगी। इन अटकलों पर लगाम लगाते हुए सनी ने ट्वीट कर कहा, "मैं किसी फिल्म के लिए नहीं गा रही हूं। एक बड़े समारोह के लिए अभ्यास कर रही थी, जहां मुझे असल में गाते सुना जाएगा। काफी घबराई हुई हूं।"

सनी को अगामी फिल्म 'रईस' के एक गाने में देखा जाएगा। इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं, जिसे राहुल ढोलकिया ने निर्देशित किया है। 'रईस' के जिस गाने के लिए सनी को शामिल किया गया है। वह 1980 में आई सुपरहिट फिल्म 'कुर्बानी' का गीत 'लैला ओ लैला' है।

Latest Bollywood News