1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोन ने कहा, “लोग मेरे बारे में चर्चा करते रहेंगे”

सनी लियोन ने कहा, “लोग मेरे बारे में चर्चा करते रहेंगे”

सनी लियोन ने काफी कम समय में दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। वह अक्सर ही सुर्खियां बटोरती रहती हैं। सनी का मानना है कि हालांकि मीडिया और लोग उनके बारे में कुछ भी चर्चाएं करते रहेंगे, लेकिन...

sunny- India TV Hindi
sunny

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने काफी कम समय में दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। वह अक्सर ही सुर्खियां बटोरती रहती हैं। फिल्म जगत से जुड़ी कई हस्तियां ऐसी हैं जो लाइमलाइट में बने रहने के लिए कुछ न कुछ करती ही रहती हैं। सनी का मानना है कि हालांकि मीडिया और लोग उनके बारे में कुछ भी चर्चाएं करते रहेंगे, लेकिन उनका नया ऐप उनके बारे में सही जानकारी देगा और इसके जरिए उनके प्रशंसक उनसे सीधे संपर्क कर पाएंगे।

इसे भी पढ़े:-

सनी ने कहा, "मुझे लगता है कि मीडिया मेरे बारे में वैसे भी चर्चा करता रहेगा, लेकिन इस ऐप के जरिए मैं किसी भी जानकारी को सार्वजनिक क्षेत्र में पहुंचने से पहले फिल्टर कर पाऊंगी, ताकि सही जानकारी ही पहुंचे।" 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली सनी ने पांच सालों में 'जैकपॉट', 'रागिनी एमएमएस 2', 'एक पहेली लीला', 'कुछ कुछ लोचा है' और 'वन नाइट स्टैंड' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

सनी ने इसके अलावा एक ई-बुक 'स्वीट ड्रीम्स' भी लिखी है। एक और किताब लिखने के सवाल पर सनी ने कहा, "मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा है। शायद भविष्य में मैं यह करूं। मुझे काफी कुछ हासिल करना है। फिलहाल मैं इस बात से खुश हूं कि मैं जो करना चाहती हूं, वह कर सकती हूं।"

Latest Bollywood News