1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...आखिर क्यों सनी ने जड़ दिया थप्पड़

...आखिर क्यों सनी ने जड़ दिया थप्पड़

सनी लियोन ने कम समय में ही अपनी बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना ली है। लेकिन आज भी उनके अतीत ने उनकी पीछा नहीं छोड़ा है।

sunny- India TV Hindi
sunny

नई दिल्ली: सनी लियोन ने कम समय में ही अपनी बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना ली है। लेकिन आज भी उनके अतीत ने उनकी पीछा नहीं छोड़ा है। उनकी पोर्न स्टार वाली इमेज आज भी उनका पीछा कर रही है। हाल ही में जब पूरा देश होली के रंग में डूबा हुआ था तब हमारे बॉलीवुड से कुछ सितारे होली खेलने में व्यस्त थे तो कुछ लाइव कॉन्सर्ट में। इन्हीं में से एक हैं सनी लियोन जो होली के मौके पर एक समारोह में पहुंची। यहां उनसे एक रिपोर्टर ने एक ऐसा सवाल कर दिया है जिसे सुनने के बाद वह गुस्से से लाल-पीली हो गईं और उन्होंने रिपोर्टर के गाल पर एक जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया।

इसे भी पढ़े:- "सनी लियोन की वजह से कपड़े उतारने लगी हैं लड़कियां"

दरअसल सनी लियोन गुजरात में 'प्ले होली विद सनी लियोन' के नाम के एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहां एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि, "पहले आप पोर्न स्टार थीं और अब फिल्म स्टार है तो अब आप नाइट प्रोग्राम का कितना चार्ज करती हैं?" सनी ने उनसे सवाल दोहराने के लिए उन्हें जब दोबारा से वही सवाल सुनाई दिया तो उनका चेहरा गुस्से से लाल हो गया इसके बार वह उठीं और उन्होंने रिपोर्टर के गाल पर एक थप्पड़ जड़ दिया।

सनी के साथ इस मौके पर पति डेनियल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि, सनी ने इस अभद्र सवाल का बिल्कुल सही जवाब दिया है। इसके बाद उन्होंने आगे कहा, सनी इसका जवाब दे चुकी हैं इसलिए हम पुलिस में शिकायत नहीं करेंगे। लेकिन इस वाकय को शायद ही हम भुला पाएंगे। अभद्र बर्ताव को देखने के बाद हम पचास बार गुजरात आने के बारे में सोचेंगे।

Latest Bollywood News